धनबाद, जून 28 -- धनबाद। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को विधायक राज सिन्हा के साथ अमृत पार्क का निरीक्षण किया। विधायक ने अमृत पार्क में सुविधाओं की बहाली को लेकर सीएमडी से मांग की थी। अमृत पार्क क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह स्थान पुनः एक सुंदर एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। मौके पर बीसीसीएल के निदेशक एचआर मुरलीकृष्ण रमैया, मनोज मालाकार आदि भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 90 लाख से बने वन विभाग के आधुनिक विश्रामागार का उद्घाटन यह भी पढ़ें- ग्रामीण स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खेल वातावरण उपलब्ध कराना परियोजना का मुख्य उद्दे...