लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- क्षेत्र के गांव राजापुर बैनी में सोमवार की रात 9 बजे करीब खेत की रखवाली करता किसान को बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोपी को जेल भेजने की करवाई होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के आश्वासन पर बुधवार को दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया है। किसान छोटेलाल खेत की रखवाली कर रहा था तभी पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय मौत हो गई थी पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम हाउस से शव गांव पहुंचने पर परिजन आरोपी को जेल भेजने की मांग करने लगे और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। बुधवार को काफी मशक्कत ...