श्रावस्ती, सितम्बर 16 -- परसपुर (गोंडा), संवाददाता। करनैलगंज विधायक अजय सिंह के अगुवाई में मंगलवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती वैदिक शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को नजदीक से समझा। विधायक नेतृत्व में विधानसभा परिसर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। शिक्षकों के संग छात्रों ने वहां विधानसभा की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को समझा। इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्वपूर्ण केंद्र को करीब से देखने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक एवं ...