विकासनगर, मई 22 -- देहरादून में सड़क हादसे हुई मौत के बाद विधायक प्रीतम सिंह के भतीजे स्व. प्रबल प्रताप सिंह चौहान का अंतिम संस्कार हरिपुर के यमुनापुल घाट में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों लोगों ने नम आंखों से प्रबल प्रताप को विदाई दी। इस दौरान एक जवान बेटे की अर्थी को कंधा देते पिता मनमोहन सिंह चौहान की टूटती हिम्मत, मां की चीखें और परिवारजनों का विलाप देखकर हर किसी का कलेजा फट गया। प्रबल के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा हुआ था। इस दौरान पिता मनमोहन सिंह चौहान, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...