फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि बिजली को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजे थे। वह स्वीकृत हो गये हैं। इससे बिजली की समस्या का गर्मियों में समाधान होगा। नेकपुर चोरासी और होमगार्ड आफिस, पुलिस लाइन के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होगी। जेएनवी रोड, नोनमगंज, घेरशामू खां, सिकत्तरबाग, तलैया फजल इमाम, गुंजन बिहार कालोनी में नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके साथ ही नई एबीसी केबिल भी बिछेगी। इससे शिवाजी कालोनी, नेकपुर चौरासी, राजा नगला, पटेल नगर, कुइयांबूट, नगला नैन, नगला मसेनी आदि स्थानों पर उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज में खुलेगा 1.32 लाख क्षमता का पावर स्टेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...