दुमका, अप्रैल 10 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विधनसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं युवा विधायक आलोक कुमार सोरेन के प्रयास से काठीकुंड प्रखण्ड अंतर्गत धावाडंगाल पंचायत के ग्राम धावाडंगाल में शुक्रवार को नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाया गया। विद्युत विभाग को विधायक के अनुसंसा कर त्वरित विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया गया। मौके पर JMM के कार्यकर्ता प्रखंड सह सचिव टिंकू भगत पंचायत अध्यक्ष जीविनेश सोरेन संदीप भगत विलियम टुडू विशु किस्कू नजरुल अंसारी मनताज अंसारी हारुज मियां एवं ग्रामीणों उपस्थित रहे। ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...