कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर, हिटी। कसया तहसील के कुशीनगर के ग्राम सिधावें निवासी दरोगा राय की पत्नी शैला देवी का पैर व कमर वर्षों से काम नहीं कर रहा है। इसके चलते वह चलने फिरने में पूरी तरह सालों से असमर्थ थी। इसकी जानकारी गांव के रमेश सिंह के माध्यम से कुशीनगर विधायक पीएम पाठक को हुई। इस पर कुशीनगर विधायक के सहयोग से उनके प्रतिनिधि अमित मालवीय ने पीड़िता को व्हीलचेयर प्रदान किया। इससे कि वह अपने जीवन को आगे बढ़ा सके। इस दौरान रमेश सिंह, नागेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, वशिष्ठ मुनि तिवारी, देबा राय, विशाल सिंह, पवन सिंह समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...