घाटशिला, अप्रैल 7 -- मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत तेरेंगा गांव निवासी आनंद नारायण देव को सोमवार व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। करीब एक साल पहले हुई एक दुर्घटना में उनके दोनों पैर कट गए थे। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की पहल और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के प्रयास से यह व्हीलचेयर उन्हें उपलब्ध कराई गई। प्रधान सोरेन ने उनके घर जाकर उन्हें व्हीलचेयर सौंपा। पीड़ित परिवार से विक्रम नारायण देव, विप्लव नारायण देव, रविंद्र नारायण देव, उत्तम नारायण देव ने विधायक और प्रखंड अध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना की। मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश भगत, महेश्वर हांसदा, गणेश टुडू, सिंगरई हेंब्रम, बासु सोरेन, कमल भट्टाचार्य, अमन मुर्मू, चंदन माहली आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...