विधायक के पहल में गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, हर्ष
सिमडेगा, मई 31 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोड़ा ऊपर टोली बस्ती के ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर खराब ट्रांसफॉर्मर को दो ही दिन में बदलवा दिया गया। इससे ग्रामीणों में हर्ष है। बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। इससे भीषण गर्मी में पेयजल, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन और जगदीश बागे को आवेदन सौंपकर खराब ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने बिजली विभाग से समन्वय कर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.