आदित्यपुर, मार्च 18 -- चांडिल। रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस में कमेटी डीजे बजाती है तो उसका साउंड 60 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जुलूस के दौरान भड़काऊ, उत्तेजक और अश्लील गानों पर रोक रहेगी। इसके अलावा थाना प्रभारियों को रामनवमी जुलूस संचालकों से अंडर टेकिंग लेने को कहा गया है। यह बातें एसडीओ विकास राय ने मंगलवार को आयोजित अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि लोग ईद, रामनवमी और सरहुल सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। एसडीओ ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दमकल की व्यवस्था रहेगी। बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि 22 मार्च तक चांडिल बाजार के नाली की सफाई कराने को लेकर पीएचईडी को निर्देश दिया गया है। बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.