सिमडेगा, मई 22 -- बानो, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर प्रखंड के कनारावां पंचायत स्थित पहाड़टोली गांव में छह वर्षों से बिस्तर पर पड़ी विकलांग वृद्धा विश्वासी सिंदुरिया के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार टीम ने वृद्धा की स्वास्थ्य जांच कर प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार लगभग 53 वर्षीय विश्वासी सिंदुरिया वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे उनके हाथ-पैर ने काम करना बंद कर दिया और वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं।

विधायक का निर्देश और टीम की मेहनत आर्थिक तंगी के कारण परिवार बेहतर इलाज नहीं करा सका। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक सुदीप गुड़िया ने एमओवाईसी डॉ. मनोरंजन कुमार को आवश्य...