पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के निजी चालक सह पलामू जिले के तरहसी थाना के गुरतुरी निवासी जयचंद दांगी का बीमारी के कारण गुरुवार की देर रात में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जयचंद दांगी लंबे समय से डॉ. मेहता के निजी चालक के रूप में कार्यरत थे और सादगी एवं निष्ठा के कारण सबके बीच सम्मान पाते थे। जयचंद दांगी के निधन से विधायक सहित ग्रामीणों और परिचितों में गहरा शोक है। शुक्रवार को अमानत नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक भी शामिल रहे। विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद समाचार से वे अत्यंत व्यथित हैं। जयचंद दांगी उनके परिवार के सदस्य की तरह थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.