कोडरमा, जून 4 -- कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में बुधवार की देर रात भूमि विवाद में हुईं हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। इसके अलावा राजकुमार यादव की मां पिता और बेटी घायल है. फिलहाल तीनों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव बुधवार देर रात करीब 8:30 बजे तक विधायक डॉ. नीरा यादव के साथ थे। वह झुमरीतिलैया में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटे थे। इसी दौरान परिजनों का फोन आया, जिसमें बताया गया कि गोतिया के लोगों के साथ विवाद और झगड़ा किया जा रहा है।धारदार हथियार से हुआ हमला विवाद की सूचना मिलने के बाद राजकुमार यादव तत्काल अपने गांव चितरपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां पहले से चल रहे विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसी क्रम में उन पर धारदार...