रिषिकेष, मई 23 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर खांड गांव (रायवाला) में उनका सम्मान किया गया। इस दौरान शिवालय में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि लगातार चार बार विधायक रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। जिला महामंत्री गणेश रावत ने कहा कि विधायक अग्रवाल एक ईमानदार छवि के जननेता हैं, जिसके कारण जनता उन्हें अपार स्नेह एवं समर्थन देती है। कार्यक्रम में नरसिंह पीठ के पीठाधीश्वर रसिक महाराज, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सविता नेगी, कुलदीप नेगी, पंचायत सदस्य बालेंद्र सिंह, पंचायत सदस्य दरम्यान सिंह, शांति देवी, रश्मि, रेनू, सुरेश कुखशाल, विजेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य ...