प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के रानीगंज सीट से विधायक आरके वर्मा के चचेरे भाई अशोक कुमार वर्मा की सोमवार सुबह रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसा फाफामऊ तिराहे पर हुआ। अशोक परिवार के ही एक युवक के साथ प्रयागराज आ रहे थे। बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है।प्रतापगढ़ में जेठवारा थानाक्षेत्र के सराय देवराय डंडवा निवासी जोखेलाल वर्मा के दो बेटों में बड़े 42 वर्षीय अशोक कुमार खेती करते थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह अशोक अपने परिवार के ही कमल नयन पटेल के साथ बाइक से प्रयागराज आ रहे थे। उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार बच्ची को ब्लड देना था। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत लगभग दस बजे फाफामऊ तिराहे के पास बाइक चला रहे कमल नयन का हाथ बगल से गुजर रही रोडवेज बस से टकरा...