गाजीपुर, मार्च 18 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के घर से पैसे और चना चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद से ही तलाश में जुट गई थी। आरोपी घर में ही काम करता था। विधायक के भतीजे ने पुलिस को तहरीर दिया था। तीन दिन के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। सेवराई चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिंह रेलवे स्टेशन भदौरा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विधायक के घर से चोरी के मामले में आरोपी सागर पुत्र राघेश्याम कमकर कही भागने की फिराक है। पुलिस जैसे ही उसके पास पहुंची कि वह भागने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से वह पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से चोरी के 1600 रुपये तथा 35.6 किलो चना बरामद किया गया। आरोपी जमानिया से विधाय...