बागेश्वर, नवम्बर 28 -- क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया के गांव सीमा में 97 लाख, 20 हजार से भव्य एजेंटी बूबू का मंदिर बनेगा। साथ गांव में जाने वाली सड़क पर हरसीला से लेकर गांव तक डामरीकरण होगा। विधायक ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को धार्मिक तीर्थाटन से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद पर्यटन विभाग ने मंदिर के निर्माण के लिए 97.20 लाख रुपये जारी किए थे। शुक्रवार को विधायक गड़िया ने पूजा अर्चना के साथ मंदिर का शिलान्यास किया। जल्द ही गांव में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। गड़िया ने कहा कि हमारे देवी-देवता हमारी संस्कृति और पहचान हैं, जो परमेश्वर के विभिन्न गुणों और शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनको अलौकिक शक्तियों का स्रोत माना जाता है। जल्द ही मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण कर विधिवत विशाल पूजा का आयोजन...