विकासनगर, जून 11 -- जनजातीय क्षेत्र त्यूणी के चकराता विधायक प्रीतम सिंह के गांव बास्तील में इन दिनों गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि गांव के करीब 645 परिवारों को रोजाना पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिनका अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में ही बीत रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के लिए बान्दरी गाड़ से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरे गांव में नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका प्रमुख कारण स्रोत में पानी की कमी के साथ ही योजना में गंभीर खामियां हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

पेयजल संकट की जड़ें ग्रामीण धीरज सिंह राणा, अनुप राणा, किशन सिंह, दौलत सिंह, सामचनद, रणबीर राणा, भाव सिंह, जोबन सिंह, स...