विधायक के गांव मंगरा में रातभर नहीं रही बिजली
लातेहार, जून 14 -- गरा में शुक्रवार को रातभर बिजली नहीं रही। विधायक के परिजन सहित गांव के सैकड़ों लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। गर्मी से रातभर लोग परेशान दिखे। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर से ही बिजली मंगरा में नहीं थी। हूंटार फीडर से मंगरा में बिजली सप्लाई होती है। विद्युतकर्मियों की लापरवाही से दिन से लेकर रातभर बिजली मंगरा में नहीं रही। शनिवार को सुबह बिजली बहाल की गई। उन्होंने बताया कि विद्युत सहायक अभियंता को फोन कर इस पर नाराजगी जताई गई और लापरवाह विद्युत मिस्त्रियों के खिलाफ शिकायत की गई। जब विधायक के गांव में बिजली सप्लाई करने में लापरवाही बरती जा रही है, तो फिर अन्य गांवों की बिजली सप्लाई के बारे में समझा जा सकता है। यह भी पढ़ें- क्यों बत्ती गुल पर संवाद :: बिजली आपूर्ति जल्द करें बहाल, तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.