जहानाबाद, मार्च 9 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था में विधायक पप्पू वर्मा के खिलाफ भाकपा माले सहित महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों ने सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च भाकपा माले कार्यालय से शुरू होकर वीरेंद्र विद्रोही चौक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्ती और बैनर लेकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मामले में स्थानीय विधायक द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी के विरोध में महागठबंधन के नेताओं ने प्रतिरोध मार्च का आह्वान किया था। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना आम जनता का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक लोगों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जो स्वस्थ...