अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- द्वाराहाट, संवाददाता। खलना में दो सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण अनशन पर बैठे हुए थे। आक्रोश बढ़ता देख गुरुवार को विधायक मदन सिंह बिष्ट व अधिकारी ग्रामीणों को मनाने मौके पर पहुंचे। विधायक की ओर से आश्वासन मिलने के बाद जाकर ग्रामीण माने। खलना पैठानी मोटर मार्ग मिलान, पेयजल योजना हेड और पाइपलाइन निर्माण की मांग के लिए ग्रामीण मंगलवार से अनशन पर बैठे हुए थे। आश्वासन के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। ग्रामीणों को मनाने के लिए गुरुवार को विधायक मदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार द्वाराहाट, ईई रानीखेत लोनिवि, कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियंता जल संस्थान पहुंचे। विधायक ने हेड और पाइपलाइन निर्माण के लिए विधायक निधि से छह लाख पचास हज़ार रुपये देने की घोषणा की। अधिकारियों को खलना पैठानी मोटर मार्ग को शी...