गौरीगंज, मई 12 -- जगदीशपुर, संवाददाता। थौरी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के कंचनाव और पिछूती गांव के ग्रामीणों का धरना देर रात समाप्त हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने और पोल स्थापना कार्य बंद होने से नाराज ग्रामीण कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। विधायक सुरेश पासी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ग्रामीण धरना समाप्त करने को तैयार हुए। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों गांवों में पिछले 12 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल संकट के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीण लगातार पोल स्थापना और बिजली बहाली की मांग कर रहे थे। लेकिन कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। देर रात विधायक सुरेश पासी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत क...