संवाददाता, अगस्त 12 -- यूपी के नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य के अस्पताल में मंगलवार को एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत हो गई। परिजन ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शाहपुरजी सुखराय गांव के रहने वाले 70 वर्षीय मिश्रीलाल उर्फ लाला प्रसाद तालाब में मछली पालन करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पेट में दर्द अधिक होने के कारण उन्हें पीलीभीत हाईवे स्थित विधायक डा. एमपी आर्य के आर्य हास्पिटल एण्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि मामूली दर्द के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। मंगलवार को एक्सरे के लिए ले जाने के दौरान मशीन उनके ऊपर गिर गई। घटना होते ही एक्सरे कक्ष का स्टाफ वहां से हट गया। सूचना मिलते ही परिजन...