लखनऊ, मई 7 -- दुबग्गा से मोहनलालगंज के बीच एसी सिटी बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। मोहनलालगंज नगर निगम क्षेत्र में न होने के कारण लगभग छह माह पहले अचानक मोहनलालगंज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बस मोहनलालगंज कस्बे से तीन किलोमीटर पहले नगर निगम क्षेत्र गोपालखेड़ा पुल के पास ही रुकने लगी। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत ने बताया कि यात्रियों की समस्याओं की जानकारी मिलने पर उन्होंने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद दोबारा बसों का संचालन मोहनलालगंज से शुरु हो गया है। यह यहां के यात्रियों के लिए राहत की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.