चतरा, मई 12 -- लावालौंग । प्रखंड अंतर्गत कटिया पंचायत के विभिन्न गांवों में लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास की विशेष अनुशंसा पर पंचायत के कटिया, टुनगुन और रत्नाग क्षेत्रों में 25-25 केवी के कुल चार नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इन गांवों में कई महीनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़े थे, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेती-किसानी के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के समक्ष रखी थी। यह भी पढ़ें- सोतीया टोला व सिमर बांध टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंडल अध्यक्ष ने तत्काल विधायक कुमार उज्जवल दास से संपर्क कर ग्रामीणों की ...