रुद्रपुर, फरवरी 23 -- सितारगंज। शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट में विधायक उमेश शर्मा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स ने सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। बोर्ड परीक्षाओं को छोड़ अन्य कार्यों से कार्मिक व शिक्षक अलग रहे। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में तैनात कार्मिकों व शिक्षकों ने हाथ में काली बांधकर विरोध दर्ज कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को समस्त शिक्षक संघों ने संयुक्त मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया है। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला सचिव मोहित तिवारी ने बताया कि कार्यह बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.