रांची, अगस्त 25 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी के विधायक जयराम महतो द्वारा धनबाद के बरवड्डा थाना के प्रभारी रवि कुमार को अपशब्द कहे जाने व धमकी देने की निंदा की है। संगठन की ओर से जनप्रतिनिधि द्वारा अपशब्द कहे जाने को आपराधिक मानसिकता का परिचायक बताया गया है। संगठन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू ने कहा है कि लोकसेवक की ओर से बिना किसी उचित कारण के थाना प्रभारी को मोबाइल फोन पर अपशब्द कहना शोभा नहीं देता है। उन्होंने बताया है कि विधायक द्वारा माफी नहीं मांगे जाने पर संगठन की धनबाद शाखा से संबद्ध सभी कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करने और अनिश्चितकालीन कर्तव्य पर नहीं लौटने का निर्णय महासंघ के आदेश की प्रत्याशा में लिया है। यह भी पढ़ें- .तो उसे सार्वजनिक कर दीजिए; अपने खिलाफ FIR होने पर भड़...