धनबाद, मई 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस ने रविवार को केंदुआडीह भू-धंसान मामले को लेकर अनशन पर बैठे विधायक राज सिन्हा पर जुबानी हमला किया। यह भी पढ़ें- खुद की सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे कांग्रेस नेताविधायक पर आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विधायक का वायरल वीडियो साबित करता है कि जनता को गुमराह किया जा रहा है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले विधायक आज खुद अपने बयान और वीडियो में विरोधाभास में फंस गए हैं। केंदुआडीह भू-धंसान जैसे गंभीर मुद्दे का जनता समाधान चाहती है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ राजनीति और दिखावा करने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- सांसद-विधायक की खींचतान से परेशान है केंदुआडीह: देबूजनता की समस्याएं उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद की जनता सड़क, पानी, रोजगार और भू-धंसान जैसी मूल समस्याओं से...