गोरखपुर, जून 26 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के उत्तरी भाग पर बसे नागरिकों के लिए रास्ते की समस्या को लेकर गुरुवार को विधायक प्रदीप शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी भी नागरिक के घर का गेट बंद नहीं होगा। उन्होंने सदर सांसद के साथ रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात कर 15 फिट का रास्ता दिलाने का आश्वासन दिया। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं-7 लुचुई सहजनवां रेलवे स्टेशन के उत्तर की तरफ सटे हुआ है। वर्तमान में करीब दो सौ परिवारों को बाहर आने-जाने के लिए रेलवे के किनारे की भूमि का उपयोग करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- सहजनवा विधायक का आश्वासन, नहीं बंद होगा किसी के घर का रास्ता दीवार चलने से इन सभी लोगों का रास्ता बंद हो रहा है। नागरिकों ने रेलवे का कार्य रुकवाकर सांसद रवि किशन, विधायक प्रदीप शुक्ला व...