लखनऊ, फरवरी 7 -- नगर निगम की टीम एक विधायक के अवैध कब्जे हटाने पहुंची तो उसे गालियां दी गईं। पोन पर पार्षद को भी भद्दी गालियां दीं। इसका ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम के दस्तावेजों के मुताबिक, बीबीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसोरा में खसरा संख्या-1041 चकमार्ग के रूप में दर्ज है। इसका क्षेत्रफल लगभग 0.082 हेक्टेयर (करीब 8000 वर्ग फीट) है। इस जमीन पर एक विधायक ने कथित तौर पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा है। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त के निर्देश पर लेखपाल सुभाष कौशल और नगर निगम का दस्ता भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा, तो उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा।गंगोत्री विहार फेज-2 में हुए इस अतिक्रमण को लेकर मामला इतना गरमा गया कि विधायक ने फोन पर ही सरकारी कर्मचारी और महिला पार्षद को भद्दी गालि...