बुलंदशहर, मार्च 1 -- खुर्जा। क्षेत्र की नवल विहार कालोनी स्थित विधायक मीनाक्षी सिंह के कार्यालय पर होली मिलने समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। साथ ही कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विधायक ने सभी को पर्व की बधाई दी। वहीं दूसरी तरफ श्री गोपाल संकीर्तन मंडल पीली कोठी के तत्वावधान में योग गुरु राजेश पचौरी के निर्देशन में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें योग गुरु ने सभी को व्यायाम कराया। कार्यक्रम में लकी ड्रा द्वारा लोगों को सम्मानित किया गया। मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल द्वारा उपहार भेंट किए गए। इसमें आशीष वैद्य, नीरज शर्मा, रवि बहल, महेश भार्गव, डा. वकुल तायल, जय भगवान शर्मा आदि रहे। वहीं नगर की प्रेम वाटिका में नगर सैनी समाज द्वारा होली मिलने समारोह आयोजित किया गया...