विधायक कार्यालय पर निषाद पार्टी का प्रदर्शन
सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- लंभुआ, संवाददाता । सोमवार को लंभुआ में निषाद पार्टी ने भाजपा विधायक सीताराम वर्मा के जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव केश कुमारी निषाद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ता पारंपरिक लाल टोपी और पार्टी का झंडा लिए हुए थे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर निषाद समाज और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सिंह एवं कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- आरक्षण मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाये जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय सचिव केस कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.