रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- असद जावेद, खटीमा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को विधायक भुवन कापड़ी ने समर्थन दिया है। सरकार व शासन द्वारा समस्याओं का समाधान न होने के कारण बुधवार को भी महासंघ की खटीमा शाखा के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर लोक निर्माण विभाग परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। धरनास्थल पर पहुंचे विधायक कापड़ी ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को पत्र भेजकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व वक्ताओं ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया। हड़ताल में प्रमुख मांगों में सेवाकाल के दौरान पात्रता के अनुसार तीन पदोन्नति, 10 वर्ष की सेवा पर पूर्व की भांति 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, उत्तराखंड पेयजल निगम व जल संस्थान का राजकीयकरण व एकीकरण, तथा ...