धनबाद, अप्रैल 8 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के धर्मशाला रोड पर मंगलवार को स्थानीय युवाओं ने धनबाद डीआरएम का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओं ने रेलवे प्रशासन और डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले आमंत्रण देना और फिर उसे वापस लेना न केवल महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह का अपमान है, बल्कि यह झरिया और धनबाद की पूरी जनता का अपमान है। मौके पर मौजूद सौरभ शर्मा ने डीआरएम से सवाल किया कि आखिर किसके दबाव में आकर आमंत्रण पत्र वापस लिया गया। उन्होंने मांग की कि इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। इस विरोध प्रदर्शन में झूलन सिंह, विक्की अग्रवाल, मनजीत चौहान और मुकेश साहू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...