प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कोहंडौर के रामापुर वार्ड में करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार विवाह घर (कल्याण मंडपम) का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह व सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद, ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह सहित मौजूद सभासदों ने स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विवाह मंडपम से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। नगर पंचायत सहित आसपास के इलाके के मध्यम वर्गीय परिवारों को 11 से 25 हजार रुपये तक में शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सोनी,दिनेश तिवारी,सत्य प्रकाश पाठक, नितिन जायसवाल, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.