बिजनौर, मार्च 28 -- नहटौर। नगर में संचालित हुई दो ट्रेड फेयर प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। हल्दौर चौराहे के पास स्थित प्रदर्शनी के अलावा नगर के मोहल्ला नौधा में मुस्लिम फंड गल्स इंटर कॉलेज के सामने आयोजित नहटौर ट्रेड फेयर का विधायक ओम कुमार ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी संचालक ने उन्हें पगड़ी पहनाकर, शॉल उढ़ाकर, भाजपा का पटका डालकर सम्मान किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल शर्मा का भी मेला आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर व शाल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर भगत जी,विशाल शर्मा, चिंटू,मुंसफ मलिक, कपिल प्रधान, मौ. अमजद, आसिफ मलिक, कमल सिंह, सूर्य प्रताप शुक्ला, मंजीत सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.