गिरडीह, अप्रैल 5 -- बिरनी, प्रतिनिधि। शनिवार को विधायक नागेंद्र महतो एवं डीसी रामनिवास यादव ने प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूल एवं कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक एवं डीसी ने कक्षाओं में पठन-पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला की स्थिति देखा एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि नियमित कक्षाएं संचालित हों तथा समय से पाठ्यक्रम पूरा होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में डीसी ने छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत कर उन...