रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने शनिवार को मंदिरों और ईदगाहों में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं और नमाजियों का अभिनंदन किया। उन्होंने जटा शंकर महादेव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर सहित लंढोरा, मंगलौर, ढंढेरा, जोरासी, बुक्कनपुर और नरोजपुर की ईदगाहों में पुष्प वर्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव मजबूत करने के लिए किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...