दरभंगा, नवम्बर 24 -- तारडीह। दरभंगा ग्रामीण सीट से नवनिर्वाचित विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने रविवार को ब्रहमपुरा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने फूल-माला से उन्हें सम्मानित किया। विधायक श्री मंडल ने कहा कि यह जीत दरभंगा ग्रामीण की जनता की जीत है। क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर ललित कुमार सिंह, मुरारी मिश्र, मुखिया मदन यादव, जिप सदस्य अवधेश यादव, कमलेश पोद्दार, परितोष यादव, रमण सिंह, संतोष सिंह, चंदन झा, विकास झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.