सीतापुर, फरवरी 26 -- पैंतेपुर, संवाददाता। महमूदाबाद की आदर्श नगर पंचायत पैंतेपुर में बने दो पार्कों का आज महमूदाबाद विधायिका ने लोकार्पण किया। विधायिका ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर पार्कों को नगर पंचायत पैंतेपुर के लोगों को समर्पित किया। महमूदाबाद विधायिका आशा मौर्य ने इस आयोजन को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के संकल्प को साकार करने वाला बताया। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ईओ पैंतेपुर रेणुका यादव ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के तहत वार्ड जैनी टोला और माहनगर को प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर वार्ड के सभासदों और अलग-अलग कूड़ा देने वाले 10 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर चेयरमैन जैनब जहां, आदिल आलम, सभासद विनय यादव, अनीस अहमद, गीता देवी आदि उपस्थित र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.