लातेहार, मई 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में वर्ष 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह के मंगरा स्थित आवास से शुभारंभ हुआ। यह प्रक्रिया जनगणना कोषांग बरवाडीह की टीम द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान बीडीओ रेशमा रेखा मिंज मौजूद रही और इसका स्व गणना प्रक्रिया का अवलोकन किया। बीडीओ ने बताया कि स्व-गणना की सुविधा से लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से 15 मई तक अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। विधायक रामचंद्र सिंह ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए सभी नागरिकों से इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।मौके यह भी पढ़ें- आम जनमानस के भविष्य को सही दिशा देगी जनगणना : हेमंत पर जनगणना कोषांग बरवाडीह के सदस्य ...