चक्रधरपुर, जून 3 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के बनमालीपुर स्थित आवास में मंगलवार को विद्युत पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। आवास परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शॉर्ट सर्किट से पैनल बोर्ड से चिंगारियां निकलने से कई विद्युत उपकरण एवं अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि समय रहते बिजली आपूर्ति को तत्काल बंद करवा दिया गया। पैनल बोर्ड में लगी आग को बुझा दिया गया।इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।फोटो संख्या-20-शॉर्ट सर्किट से जला पैनल बोर्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...