रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बजाज और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत (बिट्टू चौहान) समर्थकों के साथ शनिवार को विधायक आवास पहुंचे। उन्होंने विधायक शिव अरोरा से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विधायक अरोरा ने दोनों पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पदाधिकारी अनुभवी हैं और उनके नेतृत्व में युवाओं एवं किसानों का पार्टी से जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा। वहीं राजेश बजाज एवं विपिन गहलोत ने विश्वास दिलाया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। इस अवसर पर गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अनमोल विर्क, अशोक बजाज, जुल्फेकार अली, मनोज मदान, ग्राम प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.