सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में नगर विधायक राजीव गुंबर के आवास के सामने पार्क में खेल रहे दो बच्चों को एक युवक ने बैट से बुरी तरह पीटा और धमकाया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मोहल्ला रामनगर निवासी धीरज पचनंदा के मुताबिक, गोविंदनगर स्थित नगर विधायक के आवास के सामने पार्क में दो बच्चे श्रेष्ठ खरबंदा पुत्र संजीव व तनिष्क पचनंदा पुत्र सन्नी खेल रहे थे। आरोप है कि तभी गोविंद नगर स्थित राम श्याम मंदिर के पास रहने वाला अनिल मेहरा वहां पहुंचा और प्लास्टिक के बैट से दोनों बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों बच्चों को धमका कर आतंकित किया। आरोपी ने पार्क में हंगामा कर दिया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना का पता चलते ही...