विधायक आवास के पास हुई फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, मई 12 -- संडीला। मोहल्ला सुम्बाबाग निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया विपक्षी शिवम जयसवाल, अनुज जयसवाल, ऋषभ जयसवाल, टीटू, आकाश सिंह व अन्य अज्ञात लोग द्वारा उसके भाई पवन सिंह के फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी। उसके बाद घर के बाहर विधायक आवास के पास रात मे विपक्षीयों ने अपने साथियों के साथ आकर जान से मारने की कोशिश की और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है और जान का खतरा बना हुआ है। मामले मे सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर पांच नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.