बिजनौर, अप्रैल 11 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव मोरना में विधायक अशोक कुमार राणा ने सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर द्वारा निर्मित खाद गोदाम का उद्घाटन किया। गन्ना समिति धामपुर के चेयरमैन मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह ने कहा कि इस खाद गोदाम के बनने से समिति क्षेत्र के तीस गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। गन्ना समिति क्षेत्र के निदेशक मंडल, किसानों व ग्रामवासियों से विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि यह खाद गोदाम केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय किसानों के सशक्तिकरण, उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं कृषि विकास की नई दिशा का प्रतीक है। अब किसानों को खाद, उर्वरक एवं गन्ना व कृषि उपयोगी दवाइयां रियायती दर पर उपलब्ध होंगी व फसलों की उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। कहा कि मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह एवं गन्ना समिति धामपुर का यह प्रयास क्षेत्र के कृषकों...