विधायक अशरफ अली की हालत बिगड़ी, दिल्ली में ओपन हार्ट सर्जरी हुई
शामली, जून 2 -- शामली के काबडौत मे रालोद की 10 जून को प्रस्तावित रैली की तैयारी मे जुटे थानाभवन विधायक अशरफ अली को शुक्रवार को ग्राम भैंसवाल मे अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल सहारनपुर मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उनकी ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी गई। सोमवार की सुबह 10 बजे विधायक अशरफ अली की दिल्ली के अपोलो अस्पताल मे ओपन हार्ट सर्जरी की गई है । विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। विधायक के निजी सलाहाकार वसीउल्ला खान ने बताया कि सर्जरी सफल रही है और उनकी हालत में सुधार है। अभी कुछ दिन विधायक अस्पताल मे ही चिकित्सको की गहन निगरानी मे रहेंगे। समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.