मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने सोमवार को मऊ सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अब्बास अंसारी प्रतीकात्मक गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना सरायलखंसी पहुंचकर गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक अब्बास अंसारी फोटो और बैनर पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के कारण थानाध्यक्ष सरायलखंसी को सौंपे गए मांग पत्र में आरोप लगाया गया कि सदर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचित विधायक अब्बास अंसारी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही सदर से लापता है। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारी समर्थन देकर अब्बास अंसारी को अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजने का काम किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक अब्बास अंसारी ला...