लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों अनुपमा के स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और अनुपमा जायसवाल से भी बातचीत की। राजभर ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अनुपमा जायसवाल महिला आरक्षण के लिए संशोधन विधेयक में विपक्ष द्वारा साथ न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। बहराइच में प्रदर्शन के दौरान जब वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक रही थीं, तब ही आग की चपेट में आकर झुलस गई थीं। यह भी पढ़ें- अखिलेश मेदांता पहुंचे, बीजेपी MLA अनुपमा का हाल जाना, सपा चीफ का पुतला दह...