पटना, मार्च 31 -- पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह के दोनों भतीजों धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह की एकलपीठ ने दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई की। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के समय दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में विधायक अनंत सिंह सहित कई अन्य को अभियुक्त बनाया गया था। विधायक के भतीजे धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह पर दुलारचंद यादव को गाड़ी से खींचने का आरोप लगा था। हाई कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को अग्रिम जमानत दे दी। बता दें कि इस मामले में जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.